फरीदाबाद, 23 मई 2026: हरियाणा के फरीदाबाद में प्राइवेट स्कूल के बगल में निर्माणाधीन इमारत की दीवार अचानक स्कूल की छत पर गिर गई। दीवार के गिरने से स्कूल की छत टूटकर नीचे आ गिरी। इस हादसे में 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ अन्य बच्चों को भी चोटें आई हैं।
घटना खेड़ी पुल थाना क्षेत्र के भारत कॉलोनी में 35 फुट रोड स्थित हंस मेमोरियल पब्लिक स्कूल की है। शनिवार को तेज आंधी के बीच स्कूल के बगल में बन रहे कई मंजिला मकान की दीवार का बड़ा हिस्सा स्कूल की छत पर गिर पड़ा। दीवार यूकेजी क्लास के बच्चों के ऊपर गिरी।
स्कूल स्टाफ ने तुरंत बच्चों को मलबे के नीचे से निकाला। घायल बच्चों को इलाज के लिए बीके अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल बच्चों की पहचान दीप्ती, दिव्या, मीरा और नंदू के रूप में हुई है। सभी यूकेजी क्लास के छात्र हैं और इनकी उम्र 6 से 7 साल के बीच है। चारों के सिर में गंभीर चोट आई है।
ये भी देखे: फरीदाबाद में 38वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का भव्य उद्घाटन