चंडीगढ़, 21 मई 2026: मात्र छह दिन पहले बनी व्यंग्यात्मक पार्टी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने इंस्टाग्राम पर देश की किसी भी राजनीतिक पार्टी को पीछे छोड़ दिया है।
गुरुवार दोपहर 2 बजे तक CJP के इंस्टाग्राम अकाउंट के 1.34 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके थे। तुलना करें तो कांग्रेस के 1.33 करोड़, भाजपा और आम आदमी पार्टी के 87-87 लाख तथा CPI(M) के मात्र 2.35 लाख फॉलोअर्स हैं।
X (पूर्व ट्विटर) पर भी CJP के 1.93 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके थे, लेकिन गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अकाउंट अचानक ब्लॉक कर दिया।
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा, “जैसी आशंका थी, वैसा ही हुआ। हमारा X अकाउंट भारत में बैन कर दिया गया है।” X प्लेटफॉर्म ने बताया कि भारत के स्थानीय कानून, अदालती आदेश या कानूनी शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है।
ये भी देखे: क्या है कॉकरोच जनता पार्टी ? क्यू कर रहा है इतना ट्रेंड, दो दिन में बने 40 हजार सदस्य