दिल्ली में गर्मी का नया रिकॉर्ड, बुधवार को पड़ी सबसे गर्म रात, आज 46 डिग्री जा सकता है पारा

by Manu
दिल्ली गर्मी मौसम

दिल्ली, 21 मई 2026: दिल्ली में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। बुधवार को इस सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। उमस और तेज गर्मी से लोग परेशान रहे।

मौसम विभाग ने आज का अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया है। आसमान साफ रहेगा और तेज धूप के कारण दिनभर लू जैसे हालात बने रह सकते हैं।

भीषण गर्मी के बीच दिल्ली की हवा फिलहाल ‘मध्यम’ श्रेणी में बनी हुई है। बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 153 दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक गर्मी और उमस से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

ये भी देखे: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी से अचानक राहत, तेज हवाओं के साथ बारिश ने बदला मौसम

You may also like