अहमदाबाद, 21 मई 2026: GT vs CSK: IPL 2026 का 66वां मैच आज गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला है। मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मैच बेहद अहम है। टीम को प्लेऑफ में बने रहने के लिए आज हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। चेन्नई ने 13 मैचों में 6 जीत हासिल की हैं और 12 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है।
दूसरी ओर शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। टीम ने 13 मैचों में 8 जीत दर्ज की हैं और 16 अंक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है।
IPL में दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मैच खेले गए हैं। गुजरात ने 5 मैच जीते हैं जबकि चेन्नई को 4 मैचों में जीत मिली है।
ये भी देखे: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच आज, क्या धोनी करेंगे GT के ख़िलाफ़ वापसी ?