चंडीगढ़, 15 मई 2026: पंजाब पुलिस ने काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर की टीम ने विदेशी हैंडलर्स और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े दो आतंकी गुर्गों को गिरफ्तार किया है।
इनके कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए गए। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इन दोनों पर बड़े हमले की तैयारी चल रही है।
सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अजनाला के बाजीगर मोहल्ला निवासी अजय उर्फ अजय कुमार पुत्र राम स्वरूप को गिरफ्तार किया। साथ ही उसके एक साथी को भी काबू किया गया।
तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में पता चला कि ये ग्रेनेड पंजाब में किसी बड़े षड्यंत्र का हिस्सा थे।
आरोपियों की साजिश सरकारी संस्थानों और इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाकर प्रदेश में अशांति फैलाने और कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की थी।
ये भी देखे: ICCC: पंजाब पुलिस के लिए आधुनिक हथियार बना इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर