चंडीगढ़, 15 मई 2026: IND vs AFG: सीनियर सिलेक्शन कमेटी ने मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया है। दोनों टीमों में कई नए खिलाड़ियों को मौका मिला है।
जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। उन्हें टेस्ट और वनडे दोनों सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया। वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है। केएल राहुल को टेस्ट टीम का उप-कप्तान बनाया गया है।
टेस्ट टीम में मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे जगह बनाने में सफल रहे हैं। वहीं वनडे में गुरनूर और हर्ष दुबे के अलावा प्रिंस यादव को जगह मिली है।
मैच शेड्यूल
पहला टेस्ट मैच छह से 20 जून 2026 के बीच खेला जाएगा। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी जिसका पहला मैच 14 जून को धर्मशाला दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ और तीसरा वनडे 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा।
भारतीय टेस्ट टीम
शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरुनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल
भारतीय वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे
ये भी देखे: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरे के लिए टी20 और वनडे टीम का ऐलान, देखें नाम