लखनऊ, 18 मई 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाया है। एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि सड़कें चलने के लिए हैं, न कि नमाज पढ़ने के लिए। उन्होंने साफ कहा कि किसी को भी सड़क रोकने का अधिकार नहीं है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा “लोग मुझसे पूछते हैं कि आपके यहां यूपी में सड़कों पर सचमुच नमाज नहीं होती है? मैं कहता हूं कतई नहीं होती। सड़कें चलने के लिए हैं या कोई भी व्यक्ति आकर तमाशा बना देगा? क्या अधिकार है सड़क रोकने का? जहां उसका स्थल होगा वहां जाकर नमाज पढ़े।”
जगह कम होने पर योगी आदित्यनाथ ने कहा, “अगर तुम्हारे घर में रहने की जगह नहीं है तो संख्या नियंत्रित कर लो। अगर सामर्थ्य नहीं तो क्यों संख्या बढ़ा रहे हो? शिफ्ट में नमाज पढ़ लो।”
सीएम ने आगे कहा, “अगर आपको सिस्टम के साथ रहना है तो नियम और कानून मानना शुरू करें। कानून का राज होगा।”
ये भी देखे: अयोध्या राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने वाले कश्मीरी युवक को हिरासत में लिया गया, जांच जारी