अमेरिका में एयर शो के दौरान दो EA-18G ग्रोलर फाइटर जेट क्रैश, सभी 4 क्रू मेंबर सुरक्षित

by Manu
जेट क्रैश

चंडीगढ़, 18 मई 2026: अमेरिका के माउंटेन होम एयरफोर्स बेस पर रविवार को एयर शो के दौरान दो EA-18G ग्रोलर फाइटर जेट मिड-एयर में टकराकर क्रैश हो गए।

दोनों विमानों में सवार कुल चार क्रू मेंबर्स हादसे से कुछ सेकंड पहले सुरक्षित बाहर निकल आए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चार पैराशूट साफ दिख रहे हैं।

माउंटेन होम एयरफोर्स बेस के प्रवक्ता ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद पूरे बेस को लॉकडाउन कर दिया गया और शेष कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंच गई है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

एविएशन सेफ्टी विशेषज्ञ जेफ गुजेट्टी ने कहा कि आमतौर पर मिड-एयर टक्कर में क्रू मेंबर्स को बाहर निकलने का मौका नहीं मिलता है। इस घटना में दोनों विमान टकराने के बाद कुछ देर तक एक-दूसरे से जुड़े रहे, जिससे क्रू को इजेक्ट होने का समय मिल गया।

अमेरिकी मौसम विभाग के अनुसार हादसे के समय मौसम साफ था और विजिबिलिटी अच्छी थी। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक पायलटिंग एरर हो सकता है।

ये भी देखे: इजराइल-ईरान युद्ध: ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर हमले तेज किए, कुवैत में कई US फाइटर जेट क्रैश

You may also like