3
बादली, 16 मई 2026: हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह आज बादली में आयोजित सद्भावना यात्रा में शामिल होंगे।
राव नरेन्द्र सिंह ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, “नमस्कार साथियों। आज शाम 4 बजे मैं बादली में आयोजित सद्भावना यात्रा में शामिल हो रहा हूँ। मैं कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं अपने सभी साथियों से आग्रह करता हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर यात्रा को सफल बनाएं।”
बताया जा रहा है कि यह सद्भावना यात्रा दोपहर 3 बजे याकूबपुर से शुरू होकर 4 बजे सोधी, 5 बजे पेल्पा और 6 बजे निमाणा होते हुए आगे बढ़ेगी।
ये भी देखे: हरियाणा कांग्रेस को बड़ा झटका, पंचकूला की पूर्व मेयर उपिंद्र कौर आहलूवालिया BJP में शामिल