फतेहाबाद में 7 किलो डोडा पोस्त बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

by Manu
पांवटा साहिब

फतेहाबाद, 16 मई 2026: नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए रतिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 7 किलो डोडा पोस्त के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान बठिंडा (पंजाब) की उड़िया कॉलोनी निवासी शिवम कुमार के रूप में हुई है। उसके खिलाफ सदर थाना फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

सीआईए रतिया प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गांव बड़ोपल बस अड्डा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि शिवम कुमार रंगला पंजाब ढाबा के सामने लाल रंग के कट्टे में डोडा पोस्त लेकर खड़ा है और उसे बेचने की कोशिश कर रहा है।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखते ही आरोपी घबरा गया और भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी के हाथ से लाल कट्टा गिर गया और डोडा पोस्त सड़क पर बिखर गया।

ये भी देखे: अबोहर में गश्त के दौरान दो युवक भारी मात्रा में अफीम व चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार

You may also like