दिल्ली सरकार ने हर हफ्ते दो दिन वर्क फ्रॉम होम का किया ऐलान, प्राइवेट दफ्तरों के लिए भी एडवाइजरी

by Manu
दिल्ली वर्क फ्रॉम होम

दिल्ली, 14 मई 2026: दिल्ली सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन संरक्षण अपील के बाद घोषणा की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार 14 मई को ऐलान किया कि अब दिल्ली में हर सप्ताह सरकारी दफ्तरों में दो दिन वर्क फ्रॉम होम रहेगा।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील को ध्यान में रखते हुए हमने अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए एक ठोस योजना तैयार की है।

मुख्यमंत्री ने निजी क्षेत्र को भी सलाह दी है कि जहां काम ऑनलाइन हो सकता है वहां दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू करें। लेबर विभाग इसकी निगरानी करेगा।

सरकार ने सरकारी अधिकारियों और मंत्रियों के काफिलों में भी कटौती कर दी है। अधिकारियों को दिए जाने वाले पेट्रोल-डीजल कोटा में 20 प्रतिशत की कमी की गई है। जिन्हें 200-250 लीटर पेट्रोल-डीजल प्रतिमाह मिलता था, अब उसमें कटौती होगी।

इसके अलावा दिल्ली में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ भी मनाया जाएगा।

ये भी देखे: दिल्ली सरकार ने सरकारी और MCD दफ्तरों का समय बदला, जानें नई टाइमिंग

You may also like