चंडीगढ़, 14 मई 2026: HBSE 10th Result 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि इस बार 2 लाख 76 हजार 640 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जिनमें से 2 लाख 47 हजार 860 विद्यार्थी पास हुए। कुल पास प्रतिशत 89.6 रहा।
प्रदेश में 16 छात्र-छात्राओं ने टॉप पोजीशन हासिल की। भिवानी जिले की दीपिका ने 500 में 499 अंक प्राप्त कर स्टेट टॉपर का खिताब जीता। दूसरे स्थान पर चार छात्र रहे। इनमें रौनक (चरखी दादरी), खुशी (हिसार), अंतू (हिसार) और दीपांशू (महेंद्रगढ़) शामिल हैं। 11 छात्र संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
चरखी दादरी जिला पास प्रतिशत के आधार पर पहले स्थान पर रहा। जींद दूसरे और महेंद्रगढ़ तीसरे स्थान पर रहा। नूंह जिला सबसे नीचे रहा।
बोर्ड के अनुसार यह पिछले तीन सालों का सबसे खराब रिजल्ट है। वर्ष 2024 में पास प्रतिशत 95.22% और 2025 में 92.49% रहा था।
छात्राओं ने इस बार भी लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। रेगुलर श्रेणी में छात्रों का पास प्रतिशत 87.69% रहा जबकि छात्राओं का 91.64% रहा। छात्राओं ने छात्रों से 3.95% बेहतर परिणाम दिया।
ये भी देखे: Haryana Board Result 2025: हरियाणा बोर्ड ने जारी किए 10वीं के रिजल्ट, यहा करें चेक