चंडीगढ़, 14 मई 2026: भारतीय रेलवे ने पंजाब और पूर्वोत्तर भारत के बीच यात्रा को आसान बनाने के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की है। आज 14 मई को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू अमृतसर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
ट्रेन संख्या 14664 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस अब हर गुरुवार को चलेगी। यह ट्रेन दोपहर 12:45 बजे अमृतसर से रवाना होगी और लगभग 39 घंटे की यात्रा के बाद न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 14663 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस 16 मई से हर शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन सुबह 8 बजे न्यू जलपाईगुड़ी से रवाना होगी और करीब 42 घंटे बाद रात 2:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
ये भी देखे: बिहार को 7 नई ट्रेनों को हरी झंडी, अमृत भारत एक्सप्रेस से दक्षिण और दिल्ली का सफर होगा आसान