चंडीगढ़, 12 मई 2026: पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने अपनी गिरफ्तारी और रिमांड को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दे दी है। शनिवार को ED द्वारा गिरफ्तार किए गए अरोड़ा की याचिका पर आज दोपहर में सुनवाई होने की संभावना है।
ED ने शनिवार सुबह अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर छापेमारी की थी। शाम में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद उन्हें गुरुग्राम की विशेष PMLA अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 7 दिन की ED रिमांड पर भेज दिया। यह रिमांड 16 मई तक प्रभावी रहेगी।
मामला 100 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी जीएसटी बिल और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। ED का आरोप है कि संजीव अरोड़ा की कंपनी ‘हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड’ ने दिल्ली की फर्जी फर्मों से मोबाइल फोन की खरीद दिखाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) और जीएसटी रिफंड हासिल किया।
ये भी देखे: पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार, ED ने 100 करोड़ के फर्जी GST बिल मामले में की गिरफ्तारी