गुरुग्राम में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब का रहने वाला एक बदमाश ढेर, दूसरा घायल

by Manu
पुलिस मुठभेड़

गुरुग्राम, 11 मई 2026: गुरुग्राम में सौरभ नामक व्यक्ति के घर के बाहर फायरिंग के मामले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। क्रॉस फायरिंग में एक बदमाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बदमाश घायल है।

मृतक की पहचान गुरुशेर सिंह उर्फ शेरा के रूप में हुई है। वह पंजाब के तरनतारन जिले का रहने वाला था। दूसरे बदमाश जसपाल सिंह उर्फ बबल को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। दोनों ही गांव नौने, जिला तरनतारन (पंजाब) के निवासी हैं।

2 मई की रात को हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गेनाइजर सौरभ के घर के बाहर इन बदमाशों ने फायरिंग की थी। इस हमले में सौरभ का पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) हरियाणा पुलिस का जवान कुलबीर सिंह को गोली लगी थी।

ये भी देखे: गुरुग्राम में कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी की अवैध संपत्ति पर चला बुल्डोजर, 50 करोड़ की जमीन खाली कराई

You may also like