संगरूर में प्रेस वार्ता कर सीएम भगवंत मान ने कहा – बेअदबी कानून वापस नहीं, BJP पर बोला

by Manu
भगवंत मान

संगरूर, 09 मई 2026: पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेताओं और कारोबारियों पर ED की छापेमारी जारी है। आज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के कई ठिकानों पर ED ने छापा मारा है। यह 20 दिनों के अंदर संजीव अरोड़ा पर ED की दूसरी कार्रवाई है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को संगरूर में प्रेस वार्ता कर इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की और भाजपा पर तीखा हमला बोला।

CM भगवंत मान ने कहा कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में बम, गोलियां और बेअदबी जैसी घटनाएं करवाकर माहौल खराब करना चाहती है और वोट बैंक हासिल करने की कोशिश कर रही है।

बेअदबी कानून पर सख्त रुख अपनाते हुए मान ने दो टूक कहा, “बेअदबी कानून बिल्कुल वापस नहीं होगा। राज्यपाल के हस्ताक्षर हो चुके हैं। पंजाब के लोग इस कानून के साथ हैं। केवल बादल परिवार ही इसका विरोध कर रहा है क्योंकि यह परिवार खुद पहले बेअदबी की घटनाओं में संलिप्त रहा है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में क्या बादल पंथ चलाया जा रहा है? कोई भी पत्थर दिल वाला ही इस कानून का विरोध कर सकता है।

ये भी देखे: मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर ED की छापेमारी, सीएम भगवंत मान ने भाजपा पर साधा निशाना

You may also like