पटना, 02 मई 2026: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच आत्मीय मुलाकात हुई।
मुलाकात के बाद CM सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा, “आज पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उनके अनुभवों और मार्गदर्शन से प्रेरणा प्राप्त हुई।”
नीतीश कुमार करीब 20 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। शुक्रवार को उन्होंने 1 अणे मार्ग स्थित आधिकारिक आवास खाली कर दिया था। अब वे 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में रह रहे हैं। नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने पुष्टि की कि परिवार अब 7 सर्कुलर रोड वाले आवास में शिफ्ट हो गया है।
दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
ये भी देखे: नए सीएम सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी रहे मौजूद