नए सीएम सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी रहे मौजूद

by Manu
सम्राट चौधरी

पटना, 25 अप्रैल 2026: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।सम्राट चौधरी सुबह-सुबह एक अणे मार्ग स्थित नीतीश कुमार के आवास पहुंचे। इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी उनके साथ थे।

इससे पहले नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव से उनके आवास पर मुलाकात की थी।

गिरिराज सिंह का तेजस्वी यादव पर तंज

इधर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा,“हिमंता बिस्वा सरमा भाजपा के ही मुख्यमंत्री हैं। अगर लालू यादव की पाठशाला अच्छी होती तो सम्राट चौधरी वहां से भागते ही क्यों? जब पाठशाला परिवारवाद की पराकाष्ठा पर पहुंच गया तो लोग भागना शुरू कर दिया।”

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को सीतामढ़ी स्थित पुनौराधाम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। पूजा के बाद वे जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य से आशीर्वाद भी लेंगे।

ये भी देखे: BREAKING: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्‍ट में हासिल किया विश्वासमत

You may also like