आम आदमी पार्टी में टूट रोकने की कवायद तेज, पंजाब के सभी विधायकों को जालंधर बुलाया

by Manu
Manish Sisodia on law and order in delhi

चंडीगढ़, 28 अप्रैल 2026: राघव चड्ढा समेत सात राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब में टूट रोकने की कोशिश में जुट गई है। AAP के प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को पंजाब के सभी विधायकों को जालंधर बुलाया है। बैठक में ब्लॉक ऑब्जर्वर्स और फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों को भी शामिल किया गया है।

मीटिंग में मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। हालांकि बैठक का आधिकारिक एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार इस अहम बैठक में सात सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद विधायकों के मनोबल और उनकी नाराजगी को टटोला जाएगा। पार्टी नेतृत्व विधायकों से फीडबैक लेगा।

ये भी देखे: CM भगवंत मान ने कैबिनेट बैठक बुलाई, आज दोपहर 3:30 बजे होगी मीटिंग

You may also like