नई दिल्ली, 28 अप्रैल 2026: DC बनाम RCB Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में RCB ने दिल्ली की पूरी पारी महज 75 रन पर समेट दी। दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने सिर्फ 8 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे। अभिषेक पोरेल ने 30 रन की पारी खेलकर कुछ प्रतिरोध जरूर किया, लेकिन पूरी टीम 16.3 ओवर में 75 रन पर सिमट गई।
जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लक्ष्य को बिना किसी दबाव के हासिल कर लिया। टीम ने मात्र 6.3 ओवर में 1 विकेट पर 77 रन बनाकर मैच 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। देवदत्त पडीक्कल 34 रन और विराट कोहली 23 रन बनाकर नाबाद रहे।
RCB की गेंदबाजी का कहर दिल्ली पर टूटा। जोश हेजलवुड ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भुवनेश्वर कुमार ने भी 3 विकेट लिए।
इस मैच के दौरान विराट कोहली ने इस पारी में 11 रन बनाते ही आईपीएल इतिहास में 9000 रन पूरे कर लिए। वे आईपीएल में 9000 रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
ये भी देखे: DC बनाम RCB: दिल्ली कैपिटल्स की आज RCB से भिड़ंत, अब तक RCB ने 19 बार DC को 19 बार हराया