CM भगवंत मान ने कैबिनेट बैठक बुलाई, आज दोपहर 3:30 बजे होगी मीटिंग

by Manu
Punjab Cabinet

चंडीगढ़, 28 अप्रैल 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार (28 अप्रैल) को अहम कैबिनेट बैठक बुलाई है। बैठक दोपहर साढ़े 3 बजे शुरू होगी। फिलहाल कैबिनेट बैठक का आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार बैठक में टेबल एजेंडा पर चर्चा होगी और कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

माना जा रहा है कि इस बैठक में आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में विलय के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा होगी। कैबिनेट मंत्रियों से फीडबैक लिया जाएगा कि पार्टी के सांसदों के बड़े पैमाने पर पार्टी छोड़ने की घटना को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की क्या प्रतिक्रिया है।

ये भी देखे: पंजाब में बिजली मांग को पूरा करने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार – संजीव अरोड़ा

You may also like