चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच आज, क्या धोनी करेंगे GT के ख़िलाफ़ वापसी ?

by Manu
धोनी संन्यास

चंडीगढ़, 26 अप्रैल 2026: आईपीएल 2026 का 37वां मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।मैच दोपहर 3:30 बजे से एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में शुरू होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस मैच की सबसे बड़ी खबर महेंद्र सिंह धोनी की संभावित वापसी है। धोनी इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। उनकी मौजूदगी टीम के माहौल और मिडिल ऑर्डर में नई जान फूंक सकती है।

चेन्नई की टीम ने हाल के दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया है। उसने पिछले चार मैचों में से तीन जीते हैं और वह पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की स्थिति थोड़ी चिंताजनक है। टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है और उसका नेट रन रेट -0.790 काफी कमजोर है।

दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें दोनों ने 4-4 जीत हासिल की है। पिछले सीजन में अहमदाबाद में हुए मुकाबले में चेन्नई ने गुजरात को 83 रनों से करारी शिकस्त दी थी।

इस सीजन चेन्नई के लिए संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीजन का दूसरा शतक जड़ा था। इससे पहले गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी उन्होंने सेंचुरी लगाई थी। हालांकि टीम का मिडिल ऑर्डर अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है। शिवम दुबे, सरफराज खान और डेवाल्ड ब्रेविस अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में संघर्ष कर रहे हैं।

ये भी देखे: MI बनाम CSK: IPL का el clasico मुकाबला आज, मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच में क्या खेलेंगे MS धोनी?

You may also like