अमृतसर सीमा पर ड्रोन से हेरोइन की खेप भेजने की कोशिश नाकाम, 535 ग्राम ड्रग्स और ड्रोन बरामद

by Manu
Heroin Smuggling

अमृतसर, 27 अप्रैल 2026: अमृतसर में रविवार रात पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन से हेरोइन की खेप भेजने की कोशिश की। घटना अमृतसर से सटे बी.ओ.पी कलाम डोगर इलाके की है।

सीमा पर तैनात जवानों को अचानक ड्रोन की आवाज सुनाई दी। इसके तुरंत बाद उन्होंने अलर्ट होकर पूरे इलाके को घेर लिया। जवानों ने संदिग्ध ड्रोन की दिशा में फायरिंग भी की ताकि उसे नीचे गिराया जा सके और घुसपैठ की कोशिश को रोका जा सके।

फायरिंग के बाद सीमा सुरक्षा बल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी के दौरान खेतों और आसपास के इलाके से एक ड्रोन बरामद किया गया। ड्रोन के साथ ही एक पैकेट में रखी लगभग 535 ग्राम हेरोइन भी मिली।

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन पाकिस्तान की तरफ से भेजा गया था।

ये भी देखे: अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास 980 ग्राम हेरोइन बरामद, पुलिस और BSF का संयुक्त अभियान

You may also like