अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास 980 ग्राम हेरोइन बरामद, पुलिस और BSF का संयुक्त अभियान

by Manu
heroin seized

अमृतसर, 24 अप्रैल 2026: पंजाब के अमृतसर जिले में नशा तस्करी के खिलाफ थाना भिंडी सैदां की पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के साथ मिलकर भारत-पाकिस्तान सीमा के इलाके से 980 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर सीमा के रास्ते नशीले पदार्थों की बड़ी खेप भारत में पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस और BSF की टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया।

तलाशी के दौरान संदिग्ध जगह से 980 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

ये भी देखे: अमृतसर में पुलिस की बड़ी सफलता, 2 किलो 290 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल बरामद

You may also like