लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, कहा- ”यह ओबीसी-दलितों के..”

by Manu
rahul gandhi

नई दिल्ली, 17 अप्रैल 2026: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर शुक्रवार को चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा, “यह महिला आरक्षण बिल महिलाओं को सशक्त नहीं बनाएगा। यह शर्मनाक कानून है। पुराना कानून लाओ, हम समर्थन देंगे। यह सिर्फ भारत के निर्वाचन क्षेत्र के नक्शे को बदलने के लिए है।”

उन्होंने आगे कहा, “भारत के इतिहास में यह सबसे कड़वा सच है। मैं इसके बारे में सब जानता हूं। यह ओबीसी, दलित वर्गों के लिए क्रूरता वाला बिल है। सभी जानते हैं कि ओबीसी, दलित और महिलाओं के साथ क्या होता है। सरकार ओबीसी का अधिकार छीनना चाहती है।”

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना कहा, “ऑपरेशन सिंदूर-नोटबंदी का जादूगर पकड़ा गया।” इस पर एनडीए सांसदों ने विरोध किया और कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री का अपमान कर रहे हैं।

ये भी देखे: महिला आरक्षण बिल पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, 16 से 18 अप्रैल तक संसद का स्पेशल सेशन

You may also like