नई दिल्ली, 17 अप्रैल 2026: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को दिल्ली में टाइप-8 कैटेगरी का सरकारी बंगला आवंटित किया गया है। नीतीश कुमार को दिल्ली के सुनहरी बाग रोड स्थित बंगला नंबर-9 दिया गया है।
नीतीश कुमार के आवास से मात्र 150 मीटर की दूरी पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बंगला है। 100 मीटर की दूरी पर ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आवास है। इसी इलाके में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी 8 नंबर बंगला में रहते हैं।
नीतीश कुमार का यह बंगला करीब 3 एकड़ में फैला हुआ है। यह आधुनिक सुविधाओं से लैस है और सुरक्षा के बेहद पुख्ता इंतजाम हैं। टाइप-8 कैटेगरी के ऐसे बंगले आमतौर पर सीनियर केंद्रीय मंत्रियों, सुप्रीम कोर्ट के जजों और पूर्व राष्ट्रपतियों को दिए जाते हैं।
ये भी देखे: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा की शपथ, बोले- ‘पहले तो हम यहीं न थे’