सारंडा, 16 अप्रैल 2026: झारखंड के अति नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों के खिलाफ एक बड़ा हमला हुआ है। मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत छोटानागरा थाना क्षेत्र के बालिबा गांव के पास चडराडेरा में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED विस्फोट में पांच जवान घायल हो गए।
सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ हुई। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से प्लांट किए गए आईईडी में विस्फोट हो गया।
इस ब्लास्ट में कोबरा बटालियन 205 के इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य चार जवान गोली लगने से जख्मी हुए हैं। घटना की पुष्टि चाईबासा के एसपी अमित रेणु ने की है। उन्होंने बताया कि यह हमला नक्सलियों की सुनियोजित साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है।
सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है।
ये भी देखे: झारखंड के बोकारो में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 8 नक्सली ढेर