जालंधर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली मजबूती, खुलेंगे नए मोहल्ला क्लीनिक

by Manu
आम आदमी क्लीनिक

जालंधर, 18 मार्च 2026: जालंधर जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी घोषणा की है। 28 मार्च से यहां 8 नए आम आदमी क्लीनिक (एएसी) में ओपीडी सेवाएं शुरू हो रही हैं। इन क्लीनिकों के चालू होने से स्थानीय निवासियों को घर के नजदीक ही मुफ्त और बेहतर इलाज मिलेगा।

सिविल सर्जन डॉ. राजेश गर्ग ने बताया कि विभाग ने इन क्लीनिकों को सुचारू रूप से चलाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। स्टाफ की नियुक्तियां पूरी हो चुकी हैं। हर क्लीनिक में एक डॉक्टर के साथ एक फार्मासिस्ट या क्लीनिक असिस्टेंट तैनात रहेगा।

मरीजों का रजिस्ट्रेशन और इलाज की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन चलेगी। क्लीनिकों में 107 तरह की दवाइयां मुफ्त मिलेंगी। साथ ही 47 प्रकार के लैब टेस्ट भी बिना किसी खर्च के उपलब्ध होंगे। गर्भवती महिलाओं के लिए फ्री स्कैनिंग की सुविधा भी रहेगी। मुफ्त एंटी-रेबीज वैक्सीन भी दी जाएगी।

ये भी देखे: आम आदमी क्लीनिकों में गर्भावस्था देखभाल का विस्तार पंजाब में माताओं के स्वास्थ्य के लिए एक परिवर्तनकारी कदम – डॉ बलबीर सिंह

You may also like