जालंधर में डॉक्टर के घर पर बाइक सवार 3 बदमाशों ने 10 राउंड फायरिंग की, CCTV में कैद हुआ हमला

by Manu
जालंधर फायरिंग

जालंधर, 28 फरवरी 2026: जालंधर के संतोखपुरा इलाके में एक डॉक्टर के घर पर देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे हुई। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने कुल 10 राउंड फायर किए जिसमें सभी गोलियां घर की दीवारों में लगीं। किसी को गोली नहीं लगी लेकिन इलाके में दहशत का माहौल फैल गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि फायरिंग के बाद मोहल्ले के लोग जाग गए। डॉक्टर ने सबसे पहले मोहल्ले के पार्षद को सूचना दी। पार्षद ने तुरंत थाना 8 पुलिस को फोन किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर गोली के निशान मार्क किए और सबूत जुटाए। घटना CCTV में पूरी तरह कैद हो गई है।

डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि उन्हें बीते दिनों न तो कोई धमकी मिली थी और न ही किसी ने फिरौती मांगी। पार्षद के अनुसार डॉक्टर की किसी के साथ कोई पुरानी रंजिश जैसी बात नहीं है। डॉक्टर परिवार के साथ घर में थे और अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर डर गए।

थाना 8 पुलिस ने डॉक्टर के बयान पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ACP जयंतपुरी ने मौके पर पहुंचकर जांच की और बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए टेक्निकल टीम और फील्ड टीमों का गठन कर दिया गया है। CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है। मामले की जांच जालंधर की पुलिस कमिश्नर खुद देख रही हैं।

ये भी देखे: जालंधर में अस्पताल के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, भाई को बचाने आए युवक को गोली मारी

You may also like