अदालत द्वारा अरविंद केजरीवाल को बरी किया जाना सच्चाई और लोकतंत्र की जीत – मोहिंदर भगत

by Manu
मोहिंदर भगत

चंडीगढ़, 28 फरवरी 2026: पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आबकारी नीति मामले में अदालत के फैसले को सच्चाई और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित अन्य आरोपियों को बरी किए जाने से उन पर लगाए गए आरोप निराधार और बेबुनियाद साबित हुए हैं।

भगत ने कहा कि अदालत के इस फैसले ने न्यायपालिका के प्रति आम जनता का विश्वास और मजबूत किया है। यह सिद्ध किया है कि सत्य और न्याय की ही विजय होती है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई नेतृत्व की छवि को धूमिल करने के लिए कई प्रयास किए गए, लेकिन न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से सच्चाई सामने आ गई।

भगत ने कहा कि राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद अरविंद केजरीवाल पारदर्शी शासन और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहे हैं।

ये भी देखे: मोहिंदर भगत द्वारा रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग की डायरी और टेबल कैलेंडर 2026 किए जारी

You may also like