चंडीगढ़ में AAP का जोरदार प्रदर्शन, प्रताप बाजवा के बयान पर बवाल, पंजाब SC कमीशन ने बाजवा को किया तलब

by Manu
AAP Protest

चंडीगढ़, 09 फ़रवरी 2026: पंजाब की आम आदमी पार्टी ने आज कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के बयान के खिलाफ चंडीगढ़ में बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ पर दिए गए बाजवा और राजा वड़िंग के बयानों का विरोध करने पहुंचे। उन्होंने बाजवा के घर का घेराव किया और बैंड-बाजा बजाकर जोरदार विरोध जताया।

AAP का आरोप है कि बाजवा ने हरभजन ईटीओ को ‘बैंड बजाने वाला’ कहकर दलित समुदाय का अपमान किया। यह बयान जंडियाला रैली में दिया गया था। पार्टी ने बाजवा से 24 घंटे में माफी मांगने की मांग की थी। माफी न मिलने पर आज प्रदर्शन हुआ।

प्रदर्शनकारी सेक्टर-4 के MLA हॉस्टल से बाजवा के सेक्टर-8 स्थित घर की ओर बढ़े। पुलिस ने रास्ता रोकने के लिए बैरिकेडिंग की और वाटर कैनन तैनात कर दिए। कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों में टकराव हो गया। पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की तेज बौछारें कीं। कई कार्यकर्ताओं की पगड़ियां उतर गईं।

पुलिस ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह हरभजन ईटीओ और अन्य AAP नेताओं को डिटेन कर लिया। स्थिति को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

उधर पंजाब अनुसूचित जाति कमीशन के चेयरपर्सन जसवीर सिंह गढ़ी ने मामले पर संज्ञान लिया। उन्होंने प्रताप सिंह बाजवा को 11 फरवरी को दोपहर 3 बजे पेश होने के लिए तलब किया है। साथ ही अमृतसर देहात एसएसपी से इस मामले की जांच रिपोर्ट भी मांगी है।

ये भी देखे: बाजवा की टिप्पणी पूरे दलित समुदाय का अपमान, 24 घंटे में माफी मांगे कांग्रेस – हरपाल चीमा

You may also like