कुरुक्षेत्र, 09 फ़रवरी 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 41वें राज्य स्तरीय पशुधन मेले के समापन समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने ऊंट की सवारी की और गाय को गुड़ खिलाकर पशुपालकों का मन जीता। मेले में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री अलग-अलग जिलों से आए पशुपालकों से मिले। उनसे बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। मेले के दौरान ऊंट गाय भैंस झोटे घोड़े और बकरियों ने रैंप वॉक किया। सीएम मुस्कुराते हुए पशुपालकों का अभिवादन करते नजर आए। हाथ हिलाकर उनका स्वागत किया।
नायब सैनी ने इस मेले को ग्रामीण संस्कृति पशुधन परंपरा और आत्मनिर्भर भारत का जीवंत उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन किसानों और पशुपालकों को नई ऊर्जा देते हैं। पशुधन संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
रैली के दौरान सीएम ने राजनीतिक हमला भी बोला। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी। AAP ने वहां लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाए लेकिन कुछ पूरा नहीं किया। पंजाब की जनता अब पूछ रही है कि AAP से कब छुटकारा मिलेगा। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति वहां बुरी तरह बिगड़ चुकी है।
मुख्यमंत्री ने हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल को प्रदेश की जनता भलीभांति जानती है। उस समय हाईकोर्ट ने क्या टिप्पणियां की थीं यह सबके सामने है।
ये भी देखे: हरियाणा सीएम नायब सैनी ने कलेसर नेशनल पार्क का किया दौरा, नए गेट का किया उद्घाटन