अब पंचकूला कोर्ट को मिला बम धमकी, सेशन जज को मिला थ्रेट मेल, खाली करवाया गया परिसर

by Manu
Panchkula Court Bomb Threat

पंचकूला, 09 फ़रवरी 2026: पंचकूला सेशन जज को बम से कोर्ट उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया। पूरी इमारत में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

सूत्रों के अनुसार धमकी भरा मेल आज सुबह सेशन जज के पास पहुंचा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पंचकूला की डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में पुलिस और डॉग स्क्वॉयड की टीमें पहुंचीं। उन्होंने हर हिस्से की बारीकी से जांच की।

अभी तक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला है। डीसीपी ने स्पष्ट किया कि यह महज धमकी का मामला लग रहा है। फिर भी सुरक्षा के मद्देनजर एहतियात बरती गई। पूरे परिसर की तलाशी पूरी कर ली गई है।

 ये भी देखे: अंबाला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंची

You may also like