अमृतसर के राजासांसी में चार हैंड ग्रेनेड सहित 40 किलो हेरोइन बरामद, बाइक छोड़कर भागे तस्कर

by Manu
heroin

अमृतसर, 29 जनवरी 2026: अमृतसर जिले के राजासांसी हलके के गांव ओठियां के पास पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। देर रात ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजी गई खेप को जब्त कर लिया है। बरामदगी में करीब 40 किलोग्राम से अधिक हेरोइन चार हैंड ग्रेनेड एक पिस्तौल और कुछ जिंदा कारतूस शामिल हैं।

पुलिस को रात में सूचना मिली थी कि गांव ओठियां के आसपास ड्रोन से संदिग्ध पैकेट गिराए गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच की तो काले पैकेटों में पैक की गई भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। इसके साथ चार हैंड ग्रेनेड एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस भी मिले।

जानकारी के अनुसार खेप को कुछ युवक मोटरसाइकिल पर लेकर जा रहे थे। उस समय गांव में सड़क निर्माण का काम चल रहा था। रात में सड़क पर मौजूद मजदूरों और स्थानीय लोगों ने युवकों को रोका। युवक घबरा गए और मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर भाग निकले। संदेह होने पर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मोटरसाइकिल और पैकेट जब्त कर लिए। प्रारंभिक जांच में यह अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी का मामला माना जा रहा है।

ये भी देखे: लुधियाना पुलिस ने हेरोइन सप्लाई करने जा रही महिला नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

You may also like