चंडीगढ़ में पार्किंग की समस्या से मिलेगी राहत, नगर निगम ने शुरू की ‘एमसी वन पास’ योजना

by Manu
एमसी वन पास

चंडीगढ़, 27 जनवरी 2026: चंडीगढ़ शहर में पार्किंग की समस्या से राहत देने के लिए नगर निगम ने ‘एमसी वन पास’ योजना शुरू की है। यह योजना आज 27 जनवरी को लॉन्च हुई। सेक्टर 22-डी स्थित नगर निगम पार्किंग स्थल (किरण सिनेमा के पास) पर दोपहर 12 बजे कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला रहीं। उनके साथ नगर निगम आयुक्त अमित कुमार विशेष आयुक्त प्रदीप कुमार बैंक ऑफ बड़ौदा के उप महाप्रबंधक राजेश कुमार शर्मा और क्षेत्रीय पार्षद दमनप्रीत सिंह मौजूद रहे।

इस योजना के तहत वाहन चालक एक ही मासिक पास से शहर की सभी नगर निगम पार्किंग में वाहन खड़ा कर सकेंगे। कार के लिए मासिक पास 500 रुपये और दोपहिया वाहन के लिए 250 रुपये का होगा। पासधारकों को बार-बार पार्किंग फीस देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे समय की बचत होगी और पार्किंग आसान बनेगी।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि ‘एमसी वन पास’ पूरी तरह डिजिटल है। यह पार्किंग प्रबंधन में पारदर्शिता लाएगा और गड़बड़ियों पर रोक लगाएगा। बैंक ऑफ बड़ौदा ने तकनीकी सहयोग और भुगतान व्यवस्था दी है। पास QR कोड स्कैन करके नगर निगम वेबसाइट बैंक ऑफ बड़ौदा की साइट या पार्किंग स्थलों पर आसानी से बनवाया जा सकेगा।

यह पास एलांते मॉल के सामने सतही पार्किंग सेक्टर 17 22 35 सुकना लेक पार्किंग और सेक्टर 17 की मल्टी लेवल पार्किंग समेत सभी एमसी पार्किंग में मान्य होगा। अनलिमिटेड एंट्री-एग्जिट की सुविधा मिलेगी।

ये भी देखे: चंडीगढ़ नगर निगम की अनोखी मुहिम, कूड़ा फेंकने वालों के घर ढोल बजाकर लौटाया गया कचरा

You may also like