बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई, अब तक 1023 बच्चों को बचाया गया – डॉ. बलजीत कौर

by Manu
डॉ. बलजीत कौर

चंडीगढ़, 19 जनवरी 2026: पंजाब सरकार राज्य से बाल भिक्षावृत्ति जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि सरकार द्वारा बच्चों से भीख मंगवाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्यभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान बीते दो दिनों में सभी जिलों के हॉटस्पॉट्स पर की गई छापेमारी के दौरान कुल 31 भीख मांगते बच्चों को रेस्क्यू किया गया। इनमें से 4 बच्चों को दस्तावेजों की पुष्टि के बाद बाल कल्याण कमेटी द्वारा मौके पर ही माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। 27 बच्चों को अस्थायी रूप से बाल गृहों में भेजा गया है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि प्रोजेक्ट जीवनज्योत 2.0 के तहत अब तक कुल 1023 बच्चों को बाल भिक्षावृत्ति से बचाया जा चुका है। इनमें से 38 बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ दिया गया, 349 बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराया गया, 9 बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों से जोड़ा गया, जबकि 13 बच्चों को आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की गई हैं।

बाल गृहों में रह रहे बच्चों को शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य सुविधाएं और अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, ताकि उन्हें सम्मानजनक और सुरक्षित भविष्य की ओर अग्रसर किया जा सके।

ये भी देखे: विधवा और बेसहारा महिलाओं को जनवरी 2025 तक 1042.63 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई: मंत्री डॉ. बलजीत कौर

You may also like