10
किश्तवाड़, 19 जनवरी 2026: किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में 8 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।
आपको बता दे कि, भारतीय सेना ज़िले के एक दूरदराज के जंगल इलाके सिंहपुर में तलाशी अभियान चला रही थी। तभी आतंकवादियों ने बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में बलों ने भी गोली चलाई।
अतिरिक्त बल तैनात
अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। माना जा रहा है कि आतंकवादी AK-47 राइफल, ग्रेनेड और अन्य हथियारों से लैस हैं। ड्रोन और हेलीकॉप्टर से निगरानी के साथ सुरक्षा अभियान तेज़ कर दिया गया है। किश्तवाड़ प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय लागू किए हैं।
ये भी देखे: Kishtwar News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़, ऑपरेशन जारी