दिल्ली, 15 जनवरी 2026: दिल्ली पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों के बीच गुरुवार सुबह मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में पुलिस ने गैंग के दो शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी दिल्ली के पश्चिम विहार और विनोद नगर इलाकों में हुई गोलीबारी की घटनाओं में शामिल बताए जा रहे हैं।
मुठभेड़ के दौरान एक शूटर के पैर में गोली लग गई। उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरा आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों शूटर्स पर दिल्ली में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। ये लॉरेंस गैंग के सक्रिय सदस्य थे और रंगदारी, गोलीबारी और अन्य अपराधों में शामिल थे। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से हथियार और अन्य सबूत भी बरामद किए हैं।
ये भी देखे: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो खूंखार अपराधी शंभू गांव के पास गिरफ्तार