10
चंडीगढ़, 09 जनवरी 2026: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत है। जिसके बाद उन्हें तुरंत मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर गहन निगरानी रखे हुए है और उनका इलाज जारी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन जांच और निगरानी जारी है।
अनुराग रस्तोगी 1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने हरियाणा सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। वर्तमान में वे हरियाणा के मुख्य सचिव के रूप में जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।
ये भी देखे: IPS वाई पूरण कुमार सुसाइड केस में SIT ने मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी से एक घंटे से अधिक की पूछताछ