लखनऊ, 09 जनवरी 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में अशोक लीलैंड की इलेक्ट्रिक वाहन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया। इस मौके पर भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी भी मौजूद रहे।
उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैक्ट्री में निर्मित ई-बस में सफर भी किया। यह प्लांट करीब 70 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां ई-बस, ई-ट्रेवलर और ई-लोडिंग वाहन का उत्पादन किया जाएगा। यह यूनिट हरित ऊर्जा और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “यह हमारे लिए महत्वपूर्ण अवसर है। इसके लिए मैं हिंदुजा परिवार को बधाई देता हूं। यह निवेश बताता है कि यूपी में बीते आठ वर्षों में क्या परिवर्तन हुए हैं। प्रदेश के हर जिले में निवेश हो रहा है। जो कि बताता है कि अब यूपी अनलिमिटेड पोटेंशियल का ही प्रदेश नहीं बल्कि पोटेंशियल को परिणाम में बदलने वाला प्रदेश बन चुका है।”
सीएम ने आगे कहा, “आज यूपी न सिर्फ देश के बल्कि दुनिया के निवेशकों का पसंदीदा गंतव्य बन चुका है। यही कारण है कि यूपी में निवेश के लिए 45 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।
ये भी देखे: लखनऊ में किसान दिवस पर सीएम योगी ने किसानों को किया सम्मानित, किसानों को ट्रैक्टर सौंपे