लखनऊ, 06 जनवरी 2026: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बाद आज प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन आयोग ने मसौदा सूची प्रकाशित की, जिसमें इस प्रक्रिया के दौरान 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। अब प्रदेश में कुल 12.55 करोड़ मतदाता सूची में शामिल हैं।
चुनाव अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ड्राफ्ट सूची में नाम न होने पर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। यदि आपका नाम सूची में नहीं है या कोई त्रुटि है, तो आप 6 फरवरी 2026 तक दावा-आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।
अपना नाम ड्राफ्ट सूची में कैसे चेक करें?
मुख्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in/download-eroll?stateCode=S24 पर जाएं। यहां अपना एपिक नंबर, नाम और विधानसभा व जिला डालकर नाम सर्च करें।
ये भी देखे: उत्तर प्रदेश में SIR की शुरुआत, 1.62 लाख बीएलओ घर-घर पहुंचे, 4 दिसंबर तक चलेगा विशेष पुनरीक्षण