हरियाणा में सेवानिवृत्त डिप्टी CMO समेत चार लोगों पर केस दर्ज, देखें क्या है पूरा मामला?

by Manu
जगाधरी

चंडीगढ़, 06 जनवरी 2026: जगाधरी थाना शहर में सेवानिवृत्त डिप्टी सीएमओ डॉ. अरुण गोयल की 40 वर्षीय पुत्रवधू रितू जैन उर्फ वंशिका की मौत के मामले में बड़ा मोड़ आया है। मृतका के पति कर्ण गोयल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने करनाल के मॉडल टाउन निवासी आयुष जैन की शिकायत पर डॉ. अरुण गोयल, कर्ण गोयल, मधु गोयल और विजय गोयल के खिलाफ हत्या (धारा 302) का केस दर्ज किया है।

मृतका के परिजन इस बात पर अड़े थे कि जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर दरी बिछाकर धरना दे दिया। पुलिस अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और अपनी गाड़ी सड़क पर खड़ी कर यातायात पूरी तरह बाधित कर दिया।

पुलिस से सख्त कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजन सड़क से उठे।

ये भी देखे: IPS वाई पूरण कुमार सुसाइड केस में SIT ने मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी से एक घंटे से अधिक की पूछताछ

You may also like