IGMC में मरीज पर मारपीट मामले में परिजनों ने एसपी शिमला से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच की मांग

by Manu
IGMC Assault case

शिमला, 23 दिसंबर 2025: इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में मरीज अर्जुन पंवर के साथ कथित मारपीट और ऑक्सीजन सप्लाई बाधित करने के मामले में मंगलवार को मरीज के परिजनों ने एसपी शिमला संजीव गांधी से मुलाकात की। परिजनों ने एसपी को घटना का विस्तृत विवरण दिया और शिकायत पत्र सौंपा।

परिजनों ने बताया कि घटना स्थल पर डॉक्टरों के अलावा अन्य स्टाफ ने साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। वीडियो रिकॉर्डिंग न होती तो इस आपराधिक कृत्य का सच कभी सामने नहीं आ पाता। पूरा मामला दबा दिया जाता। वीडियो से स्पष्ट हुआ कि मरीज के साथ कैसे मारपीट की गई, ऑक्सीजन सप्लाई बाधित की गई और जानबूझकर मानव जीवन को खतरे में डाला गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो बनने पर डॉक्टरों और स्टाफ ने मोबाइल फोन छीनने और डिलीट करने की कोशिश की। परिजनों ने एसपी से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ये भी देखे: हिमाचल न्यूज: शिमला में डॉक्टर पर जानलेवा हमला, ड्यूटी पर जा रहा था डॉक्टर

You may also like