पटना, 23 दिसंबर 2025: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को पटना पहुंचे। अपने गृह नगर आने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें भव्य स्वागत दिया। पटना हवाई अड्डे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
शहर पहले से ही नितिन नवीन की तस्वीरों से सजा हुआ था। हर तरफ बैनर, पोस्टर और बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगे थे। इन पर प्रेम और स्नेह भरे संदेश लिखे गए थे। कार्यकर्ताओं ने उत्साह से उनका स्वागत किया।
पटना पहुंचने के बाद नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद रहे। मुलाकात में दोनों दलों के बीच बेहतर समन्वय और राज्य के विकास पर चर्चा हुई।
नितिन नवीन ने हाल ही में भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद संभाला है।
ये भी देखे: बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा