चंडीगढ़, 09 दिसंबर 2025: पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी और पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को विवादित बयान के बाद पार्टी से निलंबित कर दिया गया। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सोमवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की। निलंबन आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया।
डॉ. नवजोत कौर ने शनिवार को चंडीगढ़ में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिलने के बाद पत्रकारों से बात की। उन्होंने सिद्धू की राजनीतिक वापसी पर कहा कि वे तभी सक्रिय राजनीति में लौटेंगे जब कांग्रेस 2027 विधानसभा चुनावों के लिए उन्हें आधिकारिक मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करेगी। फिर उन्होंने जोड़ा, “हमारे पास किसी पार्टी को देने के लिए पैसे नहीं हैं। लेकिन 500 करोड़ रुपये की अटैची देने वाला ही मुख्यमंत्री बनता है।”
ये भी देखे: नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी के ‘500 करोड़ सूटकेस’ वाले बयान पर हाईकमान तक शिकायत