चंडीगढ़, 01 दिसंबर 2025: पंजाब सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए एक IAS और तीन PCS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। ये बदलाव तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं। सरकार का उद्देश्य जमीनी स्तर पर कामकाज को तेज करना और विभागों में नई ऊर्जा भरना है।
नई नियुक्तियां इस प्रकार है
– सोनम (IAS, 2023 बैच) पहले ट्रांसफर पर थीं। अब आबकारी एवं कराधान विभाग में उनकी सेवाएं दी गई हैं। विभाग में जल्द उनकी विशिष्ट जिम्मेदारी तय होगी।
– अंकुर महिंदरू (PCS, 2016 बैच): अब एडीसी (जनरल), संगरूर का पद संभालेंगे। वे अमित बैम्बी (PCS) की जगह लेंगे।
– जगदीप सैगल (PCS, 2016 बैच): संयुक्त सचिव, स्थानीय सरकार विभाग में तैनात।
– संजय कुमार (PCS, 2018 बैच): डिप्टी डायरेक्टर, स्थानीय सरकार विभाग में नियुक्त।
ये भी देखे: PUNJAB BREAKING: पंजाब में 3 IAS सहित 6 PCS अधिकारियों का हुआ तबादला