Hong Kong Fire: हांगकांग आवासीय परिसर में आग से मृतकों की संख्या 75 पहुंची, 250 से ज्यादा लापता

by Manu
हांगकांग आग

हांगकांग, 27 नवंबर 2025: ताई पो जिले के वांग फुक कोर्ट आवासीय परिसर में बुधवार दोपहर लगी आग ने सात हाईराइज इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया। गुरुवार को मृतकों की संख्या 75 हो गई। 76 लोग घायल हैं जिनमें 15 की हालत गंभीर बनी हुई है। 250 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। मृतकों में एक अग्निशमनकर्मी भी शामिल है। कई लोग ऊपरी मंजिलों पर फंसे हुए हैं।

प्रशासक जान ली का-चिउ ने सभी सरकारी आवासीय परिसरों की सुरक्षा जांच का आदेश दिया है। उन्होंने 300 मिलियन हांगकांग डॉलर का राहत कोष बनाने और प्रत्येक प्रभावित परिवार को 10,000 हांगकांग डॉलर तुरंत देने की घोषणा की।

आग बांस की स्कैफोल्डिंग और रखरखाव के दौरान इस्तेमाल हुए फोम सामग्री से तेजी से फैली। पुलिस ने तीन निर्माण कंपनियों के कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। प्रेस्टीज कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग कंपनी के दफ्तर पर छापा मारा। अधिकारियों का शक है कि बाहरी दीवारों पर लगे सामग्री फायर-रिटार्डेंट मानकों पर खरी नहीं उतरे।

ये भी देखे: हांगकांग: वांग फुक कोर्ट हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग, 13 लोगों की मौत, कई फंसे हुए

You may also like