होशियारपुर में कल कई इलाकों में दिनभर बिजली गुल रहेगी, पहले से करें इंतजाम

by Manu
बिजली

होशियारपुर, 27 नवंबर 2025: पावरकॉम ने रखरखाव के लिए कल यानी 28 नवंबर (शुक्रवार) को दो बड़े इलाकों में कई घंटे बिजली कटौती का ऐलान किया है। सब-अर्बन उपमंडल (आदमवाल फीडर) कार्यकारी इंजीनियर राजीव जसवाल और जे.ई. विनय कुमार ने बताया कि 132 केवी सब-स्टेशन से चल रहे 11 केवी आदमवाल यूपीएस फीडर की जरूरी मरम्मत होगी। इससे सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

मुकेरियां उपमंडल (मॉडल टाउन फीडर) एसडीओ पावरकॉम मुकेरियां ने बताया कि 66 केवी सब-स्टेशन से चल रहे 11 केवी मॉडल टाउन फीडर की रिपेयर होगी। इससे सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली गुल रहेगी।
प्रभावित इलाके
– मॉडल टाउन
– गुड़िया शिवाला
– राजीव कॉलोनी
– दर्जिया मोहल्ला और आसपास

लोगों से अनुरोध है कि जरूरी काम निपटा लें और इन्वर्टर-जनरेटर का इंतजाम रखें। आपात स्थिति में पावरकॉम हेल्पलाइन 1912 पर संपर्क करें।

ये भी देखे: रोपड़ में 22 नवंबर को 4 घंटे बिजली कटौती, ये इलाके रहेंगे प्रभावित

You may also like