पीएम मोदी ने जोहानिसबर्ग जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद दिल्ली के लिए रवाना

by Manu
PM Modi

जोहानिसबर्ग, 23 नवंबर 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। यह यात्रा 21 से 23 नवंबर तक चली। अफ्रीकी महाद्वीप पर पहली बार हो रहे इस शिखर सम्मेलन में मोदी ने कई द्विपक्षीय बैठकें कीं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया। पीएम ने विश्व नेताओं के साथ उत्पादक चर्चाएं कीं।

शिखर सम्मेलन का थीम ‘सॉलिडैरिटी, इक्वेलिटी एंड सस्टेनेबिलिटी’ था। मोदी ने तीन सत्रों में भाग लिया। पहले सत्र में ‘इनक्लूसिव एंड सस्टेनेबल इकोनॉमिक ग्रोथ’ पर फोकस था। इसमें अर्थव्यवस्था, व्यापार, विकास वित्तपोषण और कर्ज बोझ पर बात हुई।

दूसरे सत्र ‘ए रेजिलिएंट वर्ल्ड: जी-20 का योगदान’ में आपदा जोखिम न्यूनीकरण, जलवायु परिवर्तन, न्यायपूर्ण ऊर्जा संक्रमण और खाद्य प्रणाली पर चर्चा हुई।

तीसरे सत्र में ‘ए फेयर एंड जस्ट फ्यूचर’ पर क्रिटिकल मिनरल्स, डिसेंट वर्क और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर जोर दिया गया।

ये भी देखे: जोहानिसबर्ग में PM मोदी ने G20 से इतर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से की मुलाकात

You may also like