दुबई एयरशो में तेजस जेट क्रैश, पायलट विंग कमांडर नमंश स्याल की हुई मौत

by Manu
तेजस crash

दुबई, 21 नवंबर 2025: भारतीय वायुसेना का स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस दुबई एयरशो 2025 के आखिरी दिन शुक्रवार 21 नवंबर को प्रदर्शन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान के पायलट विंग कमांडर नमंश स्याल शहीद हो गए। स्याल हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रहने वाले थे। वे 35 वर्षीय अनुभवी पायलट थे।

दुबई एयरशो (16-21 नवंबर) के अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयोजित इस इवेंट के फाइनल डे पर तेजस ने भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमता का प्रदर्शन किया। विमान ने टेकऑफ के तुरंत बाद लो-लेवल (कम ऊंचाई) मैन्युवर शुरू किया। वीडियो फुटेज से साफ दिखता है कि तेजस बैरल रोल (एक प्रकार का एरोबेटिक करतब) कर रहा था। अचानक विमान असंतुलित हो गया और तेजी से नीचे की ओर गोता लगा लिया। क्रैश साइट पर भारी काला धुआं उठा। दर्शकों में अफरा-तफरी मच गई। दुर्भाग्य से पायलट को इजेक्ट (आपातकालीन निकासी) करने का मौका ही नहीं मिला। विमान जमीन से महज 500 फीट ऊपर था। दुबई मीडिया ऑफिस ने तुरंत पुष्टि की कि पायलट की मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच से पता चल रहा है कि क्रैश हाई-जी (उच्च गुरुत्वाकर्षण) मैन्युवर के दौरान हुआ। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि G-LOC (G-induced Loss of Consciousness) हो सकती है। तेजस जैसे डेल्टा विंग वाले विमान में कम ऊंचाई पर तेज मोड़ लेने से ऊर्जा कम हो जाती है।

ये भी देखे: BIG BREAKING: राजस्थान के चूरू में सेना का जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट की मौत

You may also like